July 13, 2026

*पाकिस्तानी पत्रकार ने दी भारत को धमकी तो सोशल मीडिया पर बना मजाक*

Spread the love

जम्मू कश्मीर : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान की सरकार ही नहीं पत्रकारों ने भी उलूल जलूल बयान देने शुरू कर दिए हैं। दरअसल पाकिस्तान एक पत्रकार की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना बंद कर नीच हरकत की है।

वीडियो में पत्रकार ने आगे कहा कि पाकिस्तान एक एटॉमिक ताकत है। टमाटर का बदला पाकिस्तान एटम बम से देगा। पत्रकार ने वीडियो में आगे दावा करते हुए कहा कि कुछ समय में पाकिस्तान भारत को टमाटर निर्यात करेगा।

पुलवामा हमले के बाद मध्य प्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान भेजे जाने वाले टमाटर पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद पाकिस्तान में टमाटर काफी मंहगा हो गया था। इस पत्रकार का यह हास्यप्रद वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। पूजा सिंह ट्विटर यूजर कहती हैं “एटम बम से जवाब देंगा पाकिस्तान हंसी आती हैं ऐसे लोगो पर जिनको ठीक से बोलना भी नही आता है।