November 1, 2026

जनपद चमोली पुलिस अपडेट –

Spread the love

*जनपद चमोली पुलिस*

 

*आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में 07 अन्तर्जनपदीय बैरियर किये गये स्थापित- अवैध शराब, अवैध शस्त्र, अवैध कैश, अवैध मादक पदार्थ एंव प्रतिबंधित चुनाव सामग्रियों के परिवहन की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है सघन चैकिंग।*

*पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया* के निर्देशों के क्रम में आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत एंव आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद में 07 अन्तर्जनपदीय बैरियर थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत *मण्डल बैरियर, कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गौचर बैरियर, नौटी बैरियर (नन्दासैण), थाना थराली क्षैत्रान्तर्गत ग्वालदम बैरियर, थाना पोखरी क्षेत्रान्तर्गत मौहनखाल बैरियर, थाना गैरसैंण क्षेत्रान्तर्गत पाण्डुवाखाल बैरियर, नागचुलाखाल बैरियर* स्थापित किये गये है। आज दिनांक 11/01/2022 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्धारा अन्तर्जनपदीय बैरियर मंडल( थाना गोपेश्वर) पर जाकर स्वंय बैरियर चैकिंग की समीक्षा की गयी व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सभी वाहनों की निष्पक्षता एंव सघनता से चैकिंग करने के निर्देश दिये गये।

अन्तर्जनपदीय बैरियर का मुख्य उद्देश्य चुनाव संबंधी प्रतिबंधित चुनाव सामग्रियों, अवैध शराब, अवैध शस्त्रों के परिवहन पर अंकुश लगाना होगा। उपरोक्त स्थानों पर जनपद पुलिस द्धारा सघनता से दिन-रात चैकिंग की जा रही है। बैरियरों पर चैकिंग सघनता के साथ आगे भी जारी रहेगी।