*थाना मांडा पुलिस द्वारा चार नफर अभियुक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ किए गए गिरफ्तार ।*
मांडा/प्रयागराज – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेजा अमिता सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष मांडा महेश मिश्र के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक राम केवल यादव व उनकी पुलिस टीम द्वारा चार नफर अभियुक्त भूपेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ ननकऊ पुत्र उमा शंकर द्विवेदी उम्र 27 वर्ष , अरविंद कुमार निषाद पुत्र श्री राम निषाद उम्र 25 वर्ष , ओम प्रकाश निषाद पुत्र कामता प्रसाद उम्र 30 वर्ष , रमेश हरिजन पुत्र स्व मंगलू प्रसाद उम्र 32 वर्ष को नौ अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 6/22 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-