बैंक कर्मी के खाते से पचास हजार की धोखाधड़ी
बडागाँव वाराणसी 24 फरवरी – – स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव नामक बैंक लिपिक के खाते से साइबर अपराधियों ने अलग अलग तारीखों में उनके बैंक खाते से पचास हजार रुपये का जालसाजी करते हुए टिकट बुक करा लिया
जानकारी होने पर लिपिक ने बैंक शाखा में क्लेम करते हुए आज स्थानीय थाने में अञात जालसाज के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार उक्त बैंक कर्मी कपसेठी थानाक्षेत्र के धौकलगज बाजार में स्थित युनियन बैंक की शाखा में बतौर क्लर्क कार्यरत हैं उसका एकाउंट भारतीय स्टेट बैंक बडागाँव शाखा में स्थित है इनके खाते से जालसाजो ने 20 जनवरी से लेकर 5 फरवरी 2019 के बीच आनलाइन टिकट बुक करा कर पचास हजार रुपये की जालसाजी कर गये।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-