जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 45 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने की घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की स्थिति बन आई है। सीमा पर तनातनी की खबरों के बीच शनिवार को एयर इंडिया को एक धमकी भरी कॉल मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
दरअसल, मुंबई स्थित एयर इंडिया के ऑपरेशन सेंटर को एक एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने धमकी दी कि एक कैरियर फ्लाइट को हाइजैक कर पाकिस्तान ले जाया जाएगा। इस कॉल के बाद भारत के सभी एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और सभी एयरपोर्ट्स की कड़ी सुरक्षा जांच के साथ ही वहां सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए गए।
सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया और आसपास के इलाकों की भी व्यापक जांच की। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की फौरन खबर दें और फिलहाल कुछ दिनों अतिरिक्त सावधानी बरतें। मालूम हो कि पुलवामा हमले के बाद से ही देश में आतंकी गतिविधि बढ़ने की आशंका के मद्देजनर सभी सार्वजनिक स्थानों, एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशंस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-