November 6, 2026

*प्रधानमंत्री की इस बात पर खुश हुए उमर अब्दुल्ला*

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर खुशी जताई। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उमर अब्दुल्ला ने लिखा- शुक्रिया नरेंद्र मोदी साहब। आज आपने हमारे दिल की बात कह दी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक में अपनी चुनावी रैली में कहा था कि हमारी लड़ाई कश्मीर के खिलाफ नहीं, कश्मीर के लिए है। उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर उन्हें धन्यवाद दिया।*