June 24, 2026

यूपी में कुछ सख्तियां बढ़ाई जाएंगी, पर अभी नहीं लगाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू-

Spread the love

यूपी में कुछ सख्तियां बढ़ाई जाएंगी, पर अभी नहीं लगाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू

 

 

लखनऊ. ओमिक्रॉन को लेकर देश के हर राज्य में लगातार केसेज देखने को मिल रहे हैं. प्रदेश में भी लगातार इसके नए केस आ रहे हैं. नतीजा है कि मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता इसे लेकर एक बैठक अभी-अभी की गई है. इस बैठक में कोरोना और ओमिक्रॉन की ताजी रिपोर्ट सीएम के सामने पेश की गई. साथ ही सरकार की ओर से इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई. मीटिंग में तय हुआ कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल सख्ती तो बरती जाएगी पर वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा.

 

 

 

खबर है कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार कुछ सख्त कदम उठा सकती है. महामारी को समय पर रोकने के लिए सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल समेंत वीकेंड कर्फ्यू पर निर्णय लिया जा सकता है. इसके अलावा चूंकि पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में सरकार यहां पर भी कुछ पाबंदियां लगा सकती है. वीकेंड पर आम दिनों के मुकाबले भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों की ज्यादा संख्या रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू पर विचार किया जा रहा है ताकि एक साथ भीड़ को रोका जा सके.

 

साथ ही सीएम योगी स्वास्थ्य सलाहकार समिती के साथ भी चर्चा करेंगे. इसमें वे महामारी से जुड़ी व्यवस्था पर जानकारी लेंगे. स्वास्थ्य विभाग बढ़ते खतरे की रोकथाम के लिए कितना तैयार है इसकी समीक्षा भी सीएम योगी करेंगे.

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि जल्द ही विधानसभा चुनाव प्रदेश में होने वाले हैं. ऐसे में सरकार किसी भी तरह की ढिलाई नहीं चाहती है. सरकार की ओर से जल्द से जल्द कोरोना की रोकथाम के लिए काम किए जा रहे हैं. इसके साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन को लेकर भी जाकरूक किया जा रहा है.