May 6, 2026

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत रोहनिया विधानसभा में चल रही तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ चर्चा हुई-

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 04 जनवरी, 2022(सू0वि0)

 

*आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत रोहनिया विधानसभा में चल रही तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ चर्चा हुई*

 

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार अपर नगर मजिस्ट्रेट (दृतीय) डॉ0ज्ञान प्रकाश यादव की अध्यक्षता में काशी विद्यापीठ ब्लाक के सभागार में रोहनिया विधानसभा में चल रही तैयारियों के संबंध में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के साथ पर चर्चा की गई। जिसमें की चुनावी सभा हेतु स्थलों का चयन, क्रिटिकल एवं वन रेबल बूथ के संबंध में तथा प्रकाशित होने वाली वोटर लिस्ट के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही मतदाताओं को यह भी उन के माध्यम से जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया की वोटिंग हेतु बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। पिंक बूथ, ग्रीन बूथ, दिव्यांग बूथ का भी निर्माण किया गया है। साथ ही इस बार 80 प्लस एवं दिव्यांग वोटर्स को अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है।

उक्त परिचर्चा में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व पार्टी जनों ने सहभाग किया तथा चुनाव आयोग के द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के तैयारियों के संबंध में रोहनिया विधानसभा के ईआरओ/उप जिलाधिकारी/अपर नगर मजिस्ट्रेट डॉ0ज्ञान प्रकाश के द्वारा फॉर्म 6, 7 व 8 दिव्यांग मतदाता एवं 80 प्लस तथा बूथ पर उपलब्ध आधारभूत सुविधा से अवगत कराया/ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 5 जनवरी को होगा। उन्होंने मतदाता से अपील की, कि वो बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम अवश्य देख लें।