कार ने युवक को मारी टक्कर:युवक को 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई कार, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
भरतपुर
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में रविवार को एक युवक एक कार की चपेट में आ गया। युवक कार में बुरी तरह फंस गया। कार युवक को करीब 50 फीट तक घसीटती ले गई। जिसके बाद कार हाईवे पर लगी बैरिकेडिंग से टकरा कर पलट गई। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार का ड्राइवर कार को छोड़कर भाग गया।
घटना चिकसाना थाना इलाके के ऊंचा नगला की है। ऊंचा नगला चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया की मृतक आगरा के मंडावरा गांव का रहने वाला था। वह आगरा और भरतपुर के बॉर्डर पर मकान बनवा रहा था। मृतक के भाई भूपेंद्र ने बताया की वह घर से घूमने के लिए निकला था। आगरा की तरफ से जा रही कार ने राजकुमार को अपनी चपेट में ले लिया। राजकुमार कार में बुरी तरह फंस गया। कार करीब 50 फीट तक राजकुमार को घसीटते हुए ले गई, और हाइवे पर लगे बैरिकेडिंग से टकरा कर पलट गई।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और गाड़ी के मालिक की तलाश की जा रही है।





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-