April 17, 2026

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला-

Spread the love

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला:बदमाशों के परिजनों ने लाठी-डंडों से की पुलिसकर्मियों की पिटाई, जान बचाकर निकले

 

भरतपुर

 

भरतपुर जिले की सीकरी थाना पुलिस रविवार सुबह एक अपराधी को पकड़ने गई, लेकिन आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों के चोटें आईं हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

ग्रामीणों के हमले के कारण पुलिसकर्मियों को खाली हाथ ही गांव से लौटना पड़ा। मामला सीकरी थाना इलाके के गांव कंगला के बास का है। सुबह पुलिस के जाब्ते ने आरोपी अलीम और अजमत को पकड़ने के लिए उनके घर दबिश दी। दोनों आरोपियों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

सुबह पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी तो दोनों अपने घर पर ही थे। जैसे ही पुलिस ने अजमत को पकड़ा तो वह चिल्लाने लगा। अजमत की आवाज सुन उसके परिजन हाथ में लाठी-डंडे लेकर आ गए, और सभी ने पुलिस पर हमला कर दिया। अजमत और अलीम के घर की महिलाएं पुलिस पर पथराव करने लगीं। घटना में तीन पुलिसकर्मियों के चोटें आईं हैं। इसके अलावा पुलिस की गाड़ी के शीशे सहित गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। पुलिसकर्मी जैसे-तैसे मौके से अपनी जान बचाकर लौटे। पुलिस ने हमला करने वालों की पहचान कर ली है और आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज की है