उपद्रवी लोगों पर कार्यवाही करने का कोखराज थानेदार ने दिया निर्देश*
*चुनाव की सफलता को लेकरगणमान्य व्यक्तियों ग्राम प्रधान नेता पत्रकार समाजसेवी लोगों के साथ कोखराज में बैठक संपन्न*
*कोखराज कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए कोखराज थाने में कोतवाल गणेश प्रशाद सिंह ने इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ग्राम प्रधान नेता पत्रकार समाजसेवी लोगों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली है इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है और किसी भी प्रकार के अराजक तत्वों को उपद्रव करने की छूट नहीं दी जाएगी इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से गांव के अराजक तत्वों के बारे में जानकारी ली है और अराजक तत्व पर कठोर कार्यवाही करने का उन्होंने संकेत दिया है बैठक के दौरान कोखराज थाना क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज व पुलिस को उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है इस मौके पर चौकी इंचार्ज शहजाद पुर गौरव द्विवेदी चौकी,इंचार्ज सिंघिया विनोद मौर्य,चौकी इंचार्ज हरि श्याम सिंह चन्देल इंस्पेक्टर उपेन्द्र नाथ रॉय, एसआई जमीर खान सर्किल के सभी सिपाही सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति नेता पत्रकार ग्राम प्रधान समाज सेवी मौजूद रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-