संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत*
*फोन पर बात करने के बाद बाइक लेकर घर से निकला था युवक*
*कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र के आवाना गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है कुछ दूर पर उसकी बाइक भी गिर पड़ी थी सूचना पाकर मौके पर पहुंची करारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है मृतक युवक भाजपा नेता सूरज यादव का भतीजा है युवक की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के चकमाह पुर गांव का सत्येंद्र सिंह यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र शिव मूरत यादव शनिवार की शाम को मोबाइल फोन पर किसी से बात करने के बाद घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा सत्येंद्र सिंह के वापस न लौटने पर परिजन परेशान थे रात 11:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सत्येंद्र सिंह का शव करारी थाना क्षेत्र के आवाना गांव के पास सड़क किनारे पड़ा है उसकी बाइक भी शव से कुछ दूरी पर वहीं सड़क किनारे पड़ी थी मामले की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों के साथ परिजन घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रथम दृष्टया युवक की शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ते हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश ठिकाने लगाई गई है बाइक भी दुर्घटना में टूटी नहीं थी केवल आगे का वाइजर कुछ टूटा हुआ था मृतक युवक सत्येंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री सूरज यादव का भतीजा है सूरज यादव भारतीय जनता पार्टी के चायल विधायक संजय गुप्ता के मीडिया प्रतिनिधि भी हैं युवक की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर चायल विधायक संजय गुप्ता पहुंचे दूसरे दिन भी मृतक के घर चायल विधायक संजय गुप्ता पहुंचे हैं और उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी है कि सत्येंद्र सिंह की मौत का रहस्य खोला जाएगा और यदि घटना में कोई दोषी है तो उसे कठोर दंड दिया जाएगा पोस्टमार्टम से लाश आने के बाद मृतक के घर पर इलाके के कई गांवों के हजारो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है और सभी ने नम आंखों से सत्येंद्र सिंह को अंतिम विदाई दी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-