राजनीतिक विरोध के वशीभूत प्रधानमंत्री भारत सरकार के संसदीय क्षेत्र में पी.एम. व सी.एम का पुतला दहन करने वाले लोगो के विरुद्ध एफ़.आई.आर दर्ज कर कार्यवाही की मांग करते हुए अधिवक्ता कमलेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा दिनाँक 22-2-2019 को एस.एस.पी वाराणसी को प्रार्थना पत्र दिया गया।साथ ही चांदमारी थाना शिवपुर में नो इंट्री के दौरान भी भारी संख्या में साक्षात कालरूपी दौड़ते ट्रैक्टरों के चालन पर रोक की मांग करते हुए भी अधिवक्ता द्वारा एस.एस.पी को प्रार्थना पत्र दिया गया।तथा खुलेआम यातायात नियमो व ब्यवस्था का उपहास करते हुए पांच सवारी बैठाकर पूरे शहर में दौड़ते ऑटो चालको के विरुद्ध कार्यवाही व रोक हेतु प्रमुख चौराहों से हेलमेट व सीट बेल्ट तथा यातायात नियमो के उल्लंघन के बाबत प्रसारित संदेशों की तर्ज पर ऑटो चालको के सम्बंध में प्रसारण कराये जाने की मांग करते हुए भी अधिवक्ता द्वारा एस.एस.पी वाराणसी को प्रार्थना पत्र दिया गया।कमलेश चन्द्र त्रिपाठीएडवोकेटने प्रसाशन से तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-