*बिजली कटौती से मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश 24 घंटे बिजली देने का योगी सरकार ने किया ऐलान–संजय विधायक*
*कोखराज टोल प्लाजा पहुंचते ही जन विश्वास यात्रा का संजय गुप्ता विधायक के नेतृत्व में अपार भीड़ ने जोरदार तरीके से किया स्वागत*
*कौशांबी* पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा का आयोजन किया गया है जन विश्वास यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता के विचारों को जानना जन विश्वास यात्रा का उद्देश्य है गोरखपुर से चलकर जन विश्वास यात्रा कोखराज टोल प्लाजा के जरिए भरवारी पहुंची है जहां चायल विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में हजारो पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया है जन विश्वास यात्रा के पहुंचते ही आम जनता में जोश भर गया और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे से वातावरण गूंज उठा इस दौरान सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल मंझनपुर विधायक लाल बहादुर सांसद विनोद सोनकर जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित हजारो लोग जन विश्वास यात्रा के आगमन पर एकत्रित हुए हैं और जोरदार पुष्प वर्षा कर जोरदार तरीके से स्वागत किया है केंद्र प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का यात्रा के माध्यम से आम जनता तक संदेश पहुंचाया है जन विश्वास यात्रा के दौरान योगी सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और आज से उत्तर प्रदेश बिजली कटौती मुक्त होगा बिजली पासी के जन्म दिवस के अवसर पर भी बिजली पासी के योगदान पर चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी आम जनमानस सहित हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही
जन विश्वास यात्रा का मूरतगंज तिराहे पर खल्लाबाद में पुरानी बाजार भरवारी के हनुमान निकेतन में और रेलवे फाटक तिराहा नई बाजार भरवारी में चायल विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया जन विश्वास यात्रा के स्वागत में पूरे नगर में पुष्प वर्षा होती रही साथ ही इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि जब तक सूरज चाँद रहेगा अटल जी का नाम राहेगा योगी मोदी जिन्दाबाद के नारे से वातावरण गूंज उठा
*सीएम की सभा में पहुंचने की चायल विधायक ने की अपील*
*कौशाम्बी* जन विश्वास यात्रा के माध्यम से चायल विधायक संजय गुप्ता ने आम जनमानस से अपील की है कि 26 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंझनपुर मुख्यालय के डायट मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इस दौरान वह सरकारी कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे चायल विधायक ने आम जनमानस से अपील की है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुनने के लिए मंझनपुर की जनसभा में पहुंचे





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-