*🩸💉रक्त दान और नेत्र दान,खून/यूरिन की जांच का कार्यक्रम हुआ संपन्न।*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
आज हीरा वाटिका में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आर एस वर्मा की पूज्य माता जी स्व.हीरा वर्मा की पुण्य तिथि के अवसर पर, आरोग्य क और सत्यकाम संस्था के सौजन्य से रक्त दान,अंग दान शिविर का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम का उद्धघाटन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड्रा पी के सिन्हा ने किया और अध्यक्षता आरोग्य क संस्था के अध्यक्ष श्री धीरज ने की।शिविर में खून की और यूरिन की जांच भी की गई। 25 लोगो ने रक्त दान किया,4 ने नेत्र दान हेतु संकल्प पत्र भरा और करीब 50 लोगो ने अपने खून/यूरिन की जांच कराई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ड्रा पी के सिन्हा ने कहा कि किसी के जीवन की रक्षा हेतु रक्त दान और अंग दान से बढ़ कर कोई दान नहीं है।
शिविर में विशेष रूप से आर एस वर्मा, लव वर्मा, संतोष कुमार, उमेश शर्मा,सुरेन्द्र सिंह ,भगवती प्रसाद, जयश्री श्रीवास्तव, पी सी एल श्रीवास्तव,शंभू नाथ भारती,तुलसी राम,श्यामसुंदर सिंह पटेल,विकास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
आर एस वर्मा
आई ए एस (से नि)
अध्यक्ष,गवर्नमेंट पेंशनर्स
एसोसिएशन,प्रयागराज।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-