August 14, 2026

दाल मिल में आग, पांच दमकलों ने समय रहते पाया आग पर काबू-

Spread the love

दाल मिल में आग:पांच दमकलों ने समय रहते पाया आग पर काबू, लाखों का माल जला, 24 घंटे में दूसरी घटना

 

कोटा

 

कोटा में शुक्रवार को आग ने जमकर इंडस्ट्रियल एरिया में तांडव मचाया. जहां पर केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया और करीब 8 घंटे तक ही आग नहीं बुझी थी।अब इसी से 500 मीटर दूर एक दूसरी ही फैक्ट्री में आज सुबह फिर आग लग गई। जिससे भी लाखों का नुकसान फैक्ट्री मालिक को हुआ है।

नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में श्री बंसल फूड एग्रो इंडस्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। ये दाल मिल है। जिसके बॉयलर से आग शुरू हुई । जिसके बाद मौके पर 5 दमकल भेजी गई, फायर फाइटर टीम ने करीब 45 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है।

सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम ने बताया केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगी थी, वहां एहतियातन 3 दमकल खड़ी की हुई थी. इनको तुरंत दूसरी फैक्ट्री में आग लगने पर वहां भेज दिया गया। सूचना के 5 मिनट में ही दमकल मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने में जुट गई। इसके अलावा भामाशाह मंडी और सब्जी मंडी अग्निशमन केंद्र से 1-1 दमकल मौके पर भेजी गई । समय पर पहुंचने के चलते आग विकराल रूप तो नहीं ले पाई, लेकिन पूरे गोदाम में धुआं भर गया और वहां रखा हुआ अनाज जल गया है ।