April 21, 2026

एसपी रामबदन सिंह की कार्रवाई, सुहवल थाना प्रभारी निलंबित-

Spread the love

*_एसपी रामबदन सिंह की कार्रवाई… सुहवल थाना प्रभारी निलंबित_*

 

*_दिसंबर शनिवार 25-12-2021_*

 

 

*_गाजीपुर।_* पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है।निरीक्षक श्री सलिल स्वरूप आदर्श प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ को प्रभारी निरीक्षक सुहवल के पद पर भेजा गया है। उपनिरीक्षक यजुवेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष खानपुर से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सैदपुर से थानाध्यक्ष खानपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक अगम दास को थानाध्यक्ष बहरियाबाद से स्थानांतरित कर थाना सैदपुर भेजा गया है। उप निरीक्षक संदीप कुमार थाना जंगीपुर को थानाध्यक्ष बहरियाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुहवल को अपने कार्यो में शिथिलता व लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।