*_संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव_*
*_दिसंबर शनिवार 25-12-2021_*
*_गाजीपुर।_* संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूरी घटना दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जोगी वीर माइनर उसियां के पास का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बबूल के पेड़ में फंदे से लटका युवक का शव मिला।
देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर दिलदारनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां लोगों की मदद से बबूल के पेड़ से लटकते युवक के शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को दिलदारनगर थाना ले जाया गया। इसकी जानकारी होने पर मृतक का भाई भीषम पासवान भी थाना पहुंचकर इसकी पहचान विजयशंकर पासवान उर्फ छोटू(22) पुत्र अर्जुन पासवान निवासी थाना क्षेत्र के रकसहा के रूप की। मृतक के भाई भीषम ने पुलिस को अनिभज्ञता जताते हुए कहा कि वह किन परिस्थिति में वहां गया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर थाना में कोई तहरीर नहीं दी गई।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-