June 20, 2026

गुंडा टैक्स मांगने वाला हिस्ट्रिसिटर अपराधी दारागंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-

Spread the love

गुंडा टैक्स मांगने वाला हिस्ट्रिसिटर अपराधी दारागंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।*

दारागंज/प्रयागराज – पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी नगर पंचम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दारागंज धर्मेंद्र कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक विद्याराम यादव व उनकी पुलिस टीम द्वारा गुंडा टैक्स की मांग करने वाले हिस्ट्रिसिटर अभियुक्त सुशील कुमार निषाद उर्फ बबलू पुत्र केशव निषाद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाना पर मु०अ०स० 261/2021धारा 386/323/506 पंजीकृत है थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गयाl