पट्टा मिला तो किया डांस:30 साल बाद मिला मकान का मालिकाना हक, डांस कर जताई खुशी
पाली
पाली जिले के रानी गांव निवासी 50 साल का एक व्यक्ति मकान का पट्टा मिलने की खुशी में अधिकारियों के सामने ही डांस करने लग गया। 30 साल बाद आखिर उसे अपने मकान का मालिकाना हक मिला था। इसके चलते डांस कर उसने खुशी जताई। जिसे देख मौके पर मौजूद अधिकारी भी दंग रह गए।
रानी के शनि महाराज मंदिर के निकट रहने वाले खीमराज सोनी पेशे से ड्राइवर हैं। अपने मकान का पट्टा बनाने के लिए वे पिछले करीब 30 साल से प्रयासरत हैं। गत प्रशासन शहरों के संग अभियान में भी उन्होंने पट्टा बनाने की फाइल लगाई लेकिन डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा खर्चा बताया गया। आर्थिक रूप से कमजोर खीमराज इतने रुपयों की व्यवस्था नहीं कर सका। अब प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टा बनाने पर रुपयों में छूट दी गई। इसके चलते इस बार शिविर में खीमराज सोनी के मकान का पट्टा आठ हजार में बन गया। गुरुवार को पट्टा मिलने पर उन्होंने डांस कर खुशी जाहिर की। तथा अधिकारियों का आभार जताया। जिस पर अधिकारी भी मुस्कुरा बिना नहीं रह सके। इस दौरान ईओ दीन मोहम्मद, पालिकाध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद चौहान,पार्षद सुनील बेरवा, मीठालाल, इलयास चडवा, पार्षद,परसराम मेहरा, केएम शर्मा सहित कई जने मौजूद रहे।





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
रानीगांव में मगरी माताजी मां अम्बे चामुंडा माताजी का भव्य मेला संम्पन्न – विजय परमार
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र-