April 21, 2026

अजमेर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण-

Spread the love

अजमेर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:ओमीक्रोन संकमित के सामने आने के बाद अब विदेशी महिला भी कोरोना पॉजीटिव मिली; स्पेन से आई पुष्कर

 

अजमेर

 

अजमेर जिले के पुष्कर में विदेशी पर्यटक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिर हड़कंप मच गया है। जिले में नवंबर महीने से लेकर अब तक 95 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। विदेशी पर्यटक महिला 3 दिसंबर को स्पेन से पुष्कर आई थी। एयरपोर्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उसमें लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक बार फिर उसके सैंपल लिए जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। हेल्थ डिपार्टमेंट विदेशी पर्यटक महिला के संपर्क में आए लोगों की सैंपल लेने में जुटा हुआ है।

डॉक्टर आर.के गुप्ता ने बताया कि विदेशी पर्यटक महिला 3 दिसंबर को स्पेन से पुष्कर आई थी। एयरपोर्ट पर ली गई जांच रिपोर्ट में वह नेगेटिव पाई गई। इसके बाद विदेशी पर्यटक महिला में बुखार के लक्षण दिखाई दिए। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिया गए। हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही पुष्कर में स्थानीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही अजमेर में 3 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद नवंबर महीने से अब तक जिले में 95 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

 

पूर्व में भी विदेशी महिलाएं मिल चुकी है पॉजिटिव

 

डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी पुष्कर में तीन विदेशी पर्यटक महिलाएं पॉजिटिव मिल चुकी है। इसके बाद अब तक चार विदेशी महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है।

 

अजमेर में ओमिक्रॉन की भी दस्तक

 

अजमेर जिले में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी हड़कंप मचा हुआ है। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, संक्रमित के परिवार वालों की सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं।