5 बैंक में खुलवाया फर्जी खाता, लाखों की ठगी:आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर खातों में डलवाता रुपए, बाद में मोबाइल कर देता बंद
सीकर
सड़क पर मिले आधार और पेन कार्ड का गलत उपयोग करते हुए एक युवक ने 5 बैंक में खाता खुलवाया। वापस खाता खुलवाने बैंक गया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अखबार में नौकरी के लिए विज्ञापन छपवाता है और लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जी खातों में रुपए डलवाता है। अब तक उसने लाखों की ठगी की है। मामला सीकर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
एसआई रामअवतार ने बताया कि 21 दिसंबर को दादिया इलाके में रहने वाले पंकज सिंह जाट ने पर्स गुम होने का मामला दर्ज करवाया था। पर्स में आधार और पैन कार्ड रखे थे। उसने बताया कि 21 दिसंबर को पोस्टमैन केनरा बैंक की सीकर कलेक्ट्रेट शाखा की चेक बुक लेकर आया। बैंक जाकर पता करने पर पता चला कि उसके कागजों का गलत उपयोग करते हुए किसी ने उनके नाम से बैंक में खाता खुलवाया है। इसके बाद बैंक खाता ब्लॉक करवा दिया।
आरोपी के कब्जे से पासबुक और चैक बुक बरामद
खाता ब्लॉक होने पर बदमाश नीरज कुमार कुशवाह (19) निवासी बिहार बैंक आया। बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी देकर उसे पकड़ने की कोशिश की मगर वह भाग गया। पुलिस ने पीछा कर कल्याण सर्किल चौकी के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बैंक खातों की पासबुक और चैक बुक बरामद की गई। आरोपी ने पंकज कुमार के कागजों से सीकर में केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और 5 बैंकों में खाते खुलवाए। सभी खातों में फोटो खुद की ही इस्तेमाल की।
3 महीने पहले आया सीकर
एसआई ने बताया कि आरोपी 1 सितंबर को सीकर आया था। 3 महीने में ही कई फर्जी कागजों से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। नेट बैंकिंग, चैक बुक आदि भी जारी करवाई। अब तक कई लोगों को ठग चुका है। पिछले 3 महीनों का ट्रांजेक्शन भी लाखों रुपए में है।
अखबार में विज्ञापन देकर ठगी करता
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अखबार में नौकरी के लिए विज्ञापन छपवाता है। इसके बाद जब कोई रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करता है तो फर्जी कागजों से खुलवाए गए बैंक खातों में रुपए डलवाता था। रुपए आने के बाद मोबाइल नंबर बंद कर देता था।





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-