June 20, 2026

संगम नगरी प्रयागराज के रानी फूलपुर के हाते में शराब के नशे में एक युवक ने अधेड़ को मारकर मौत के घाट उतार दिया-

Spread the love

संगम नगरी प्रयागराज के रानी फूलपुर के हाते में शराब के नशे में एक युवक ने अधेड़ को मारकर मौत के घाट उतार दिया शराब के नशे में हत्या किया जाने का पूरा मामला मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के रानी फूलपुर का हाता क्षेत्र का है जहां देर शाम तक शराब के नशे में आरोपी वैभव ने मृतक सनोज कुमार के सर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया जिससे मौके पर ही सनोज की मौत हो गई बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों अच्छे मित्र थे और इन लोगों का एक साथ उठना बैठना था शराब के नशे में दोनों के बीच झड़प हुई जिसके बाद आरोपी वैभव नशे की हालत में पूरी घटना को अंजाम दिया  फिलहाल पुलिस के जांच पड़ताल में अभी तक हत्या के पीछे कोई रंजिश निकल कर सामने नहीं आई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम की तहकीकात में जुट गई है एक अभियुक्त वैभव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि दूसरे अभियुक्त तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैंl