June 20, 2026

प्रयागराज आएंगे गृह मंत्री अमित शाह; राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेगी-

Spread the love

प्रयागराज आएंगे गृह मंत्री अमित शाह; राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेगी..

 

प्रयागराज: गृह मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को जनविश्वास यात्रा में शामिल होने और लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए प्रयागराज में आएंगे। गाजीपुर से निकली जनविश्वास यात्रा गुरुवार शाम प्रयागराज पहुंच रही है। पहले यमुनापार की सभी चारों विधानसभाओं में जाएगी और उसके बाद शहर की तीन व गंगापार की पांचों विधानसभा में भ्रमण का कार्यक्रम है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि अमित शाह प्रयागराज शहर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अभी स्थान और समय तय नहीं है। 19 दिसंबर को गाजीपुर से शुरू हुइ यात्रा प्रयागराज के बाद कौशाम्बी और प्रतापगढ़ से होते हुए तीन जनवरी को अमेठी में समाप्त होगी।