June 25, 2026

पूर्व सैनिक के साथ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने वाले गिरोह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 20.12.2021*

 

*पूर्व सैनिक के साथ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने वाले गिरोह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*

 

आज दिनांक 20-12-2021 को थाना खोराबार से संबंधित पीड़िता श्रीमति सुभद्रा देवी पत्नी धर्मदेव यादव (भूर्तपूर्व सैनिक) निवासी मौजा आशापूरम नन्दानगर कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर की तहरीर के आधार पर फर्जी बैनामा करने वाले गिरोह के 1. पुष्पा 2. शत्रुघन 3.देवव्रत 4. रामलक्षन के विरूद्ध एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थिनी के पैसे हड़प लेने व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर के मूल कास्तकार श्रीभागवत के स्थान पर रामलक्षन पासवान पुत्र रामनाथ पासवान निवासी ग्राम मटिया बुजुर्ग पोस्ट जगदीशपुर थाना खोराबार तहसील चौरीचौरा जनपद गोरखपुर को खड़ा करके वादिनी के पक्ष में बैनामा करा दिया । जिससे वादिनी व उसका परिवार काफी परेशान हुए । जिसपर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ जांच कराई गयी । जिससे धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी हुई । प्राप्त प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए पूर्व सैनिक के साथ हुई धोखाधड़ी व फर्जी बैनामें करने वाले गिरोह के खिलाफ थाना खोराबार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । *ज्ञातव्य हो कि धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह के विरूद्ध पूर्व में भी थाना चौरीचौरा में अभियोग पंजीकृत है।*