June 25, 2026

हर्ष फायरिंग के दौरान जानलेवा हमले की घटना कारित करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 20.12.2021*

 

*हर्ष फायरिंग के दौरान जानलेवा हमले की घटना कारित करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा दिनांक 17.12.2021 को दाउदपुर स्थित रघुनाथ शाही के घर पर शादी सालगिरह समारोह के दौरान अभियुक्त द्वारा हर्ष फायरिंग करने के दौरान गलती से गोली रमेश कन्नौजिया को लग जाने जिसके सम्बन्ध में थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 809/21 धारा 307 भादवि पंजीकृत होने तथा उक्त मुकदमें में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशिभूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल राम त्रिपाठी उर्फ मक्खन तिवारी पुत्र सुरेन्द्र राम त्रिपाठी निवासी जटाशंकर पोखरा, जटेपुर दक्षिणी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर मय एक अदद पिस्टल नजायज 7.62 MM तथा दो अदद कारतूस नजायज 7.62 MM के दिनांक 20.12.2021 समय करीब 02.45 बजे रेल म्यूजियम के पास से गिरफ्तार कर एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 818/2021 धारा 3/25 भादवि पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

राहुल राम त्रिपाठी उर्फ मक्खन तिवारी पुत्र सुरेन्द्र राम त्रिपाठी निवासी जटाशंकर पोखरा, जटेपुर दक्षिणी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

 

*अभियोग का विवरण-*

1- 809/21 धारा 307 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2- 818/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी –*

एक अदद पिस्टल नजायज 7.62 MM तथा दो अदद कारतूस नजायज 7.62 MM

 

*गिरफ्तारी का स्थान /समय -*

रेल म्यूजियम पश्चिमी द्वार से लगभग 20 कदम की दूरी पर / दिनांक 20.12.2021 समय 02.45 बजे

 

*गिरफ्तारी की टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशिभूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 कुंवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 अमित कुमार चौधऱी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. उ0नि0 चन्दन खरवार थाना कैण्ट गोरखपुर

5. हे0कां0 मोहसिन खान

6. हे0कां0 धीरज सिंह

7. कां0 रामानन्द सागर