प्रयागराज में फूटा कोरोना बम; परिवार के तीन लोग समेत 4 मिले पॉजिटिव..
प्रयागराज: जिले में रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्य पति, पत्नी व बेटा समेत कोरोना के 4 नए केस मिले हैं. चौथा मरीज बंगलुरू का रहने वाला है. वह किसी काम से प्रयागराज आया था. एयरपोर्ट पर हुई जांच में उसकी पॉजिटिव आई है. कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि सोमवार को इन चारों संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग की जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।
..जीनोम सीक्वेसिंग के लिए दो दिन पहले भेजे गए थे दो सैंपल..
शुक्रवार को जनपद में कोरोना के दो और मरीज मिले थे। इसमें एक नखास कोहना व दूसरा अशोक नगर का रहने वाला था। दोनों के सैंपल लखनऊ के लैब में भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट आने में करीब एक सप्ताह का समय लगता है।




More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-