बाइक चोर गिरफ्तार:रेकी करते समय पहचान ना हो इसलिए पहनते थे हेलमेट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से ही चुराते थे
कोटा
कोटा के गुमानपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को निशानदेही से पुलिस ने तीन बाइक और दो स्कूटी बरामद की है। आरोपी, चोरी की वारदात रेकी करने के बाद अंजाम देते थे। सीआई लखन लाल मीणा ने बताया कि रामचंद्रपुरा पुलिया छावनी में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिना नंबरी बाइक पर दो युवक नजर आए जिन्हें रोककर गाड़ी के कागज मांगे तो वह कागज नहीं बता पाए।
इस पर पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया और दोनों युवकों को संदेह होने पर थाने लाकर पूछताछ की। दोनों की पहचान हरिजन बस्ती कोतवाली निवासी सोनू उर्फ गुलाबा और रामपुरा कोतवाली हाल मल्टीपरपज स्कूल की टापरी निवासी पवन के रूप में हुई। पुलिस ने जब्त की गई बाइक की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि चोरी की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने और दो बाइक और दो स्कूटी बरामद की है।
दिन में हेलमेट पहनकर करते रेकी
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शहर में दिन के समय घुसकर बाइकों की रेकी करते थे और अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट और मास्क का उपयोग करते थे। दोनों भीड़भाड़ वाले इलाकों में ही रेकी करते और मौका लगते ही बाइक व स्कूटी चुराकर फरार हो जाते। दोनों चोरी करने के बाद मल्टीपरपज स्कूल के बाहर बनी टापरी में वाहन छुपा कर खड़ा कर देते और कुछ समय बाद सस्ते दामों पर बेच देते।
बूंदी में है मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये आरोपी गुलाबा के खिलाफ बूंदी के कोतवाली में दो मुकदमे पूर्व में दर्ज है। वहीं पवन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है।

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-