3 बच्चों के साथ हौद में कूदी महिला:ससुर के सामने कूदी, 2 बच्चों और मां की मौत, एक साल की बच्ची की बचाई जान
जैसलमेर
जैसलमेर में रविवार सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ पानी के हौद में कूद गई। महिला और 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 12 महीने की बच्ची को बचा लिया गया। सांकड़ा थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि दलपतपुरा गांव के नगुगा की ढाणी में रविवार सुबह 8:30 बजे सायरा (32) पत्नी फिरोज खान अपने तीन बच्चों के साथ घर में ही बने पानी के हौद में कूद गई। सायरा के ससुर ने सामने खेत में उसको कूदते हुए देखकर शोर मचाया। पड़ोसियों ने दौड़कर उनको टांके से निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। सायरा और उसके दो बच्चों शाहरुख (8) और सिकंदर (3) ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में उसकी 12 महीने की बच्ची धन्नी बच गई। सायरा करीब एक महीने पहले ही अपने पीहर से ससुराल आई थी। पुलिस ने मृतका के जालोर स्थित पीहर वालों को सूचना दी है। पुलिस फिलहाल ससुराल पक्ष से घटना की जानकारी जुटा रही है।

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
पुजारी रामशंकर दास ने की आत्महत्या-
निरंजन पुल के पास एक अधेड़ महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या-