*_⭕जिलाधिकारी एमपी सिंह ने किया आक्सीजन प्लांट का स्थलीय, दिया निर्देश_*
*_गाजीपुर।_* जिले की सातों तहसीलों पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य समाधान दिवस कासिमाबाद तहसील पर जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सातों तहसीलों पर विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 563 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ। इसमें 28 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी के अध्यक्ष में कासिमाबाद तहसील पर आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 55 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें 2 का मौका पर निस्तारण किया गया। इसके आलावा तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 127 शिकायत पत्रों में 5, सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 93 शिकायत में 10, तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 में 2, तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 78 में 4, तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 92 शिकायत में 3 और तहसील जखनियां में 65 शिकायत पत्रों में 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खलिहान, चकरोट, तालाब, ग्रामसभा की भूमि की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त उपस्थित अधिकारियों को जमीन विवाद, कब्जा विवाद, नाली खड़ंजा आदि के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करने को कहा। निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण किसी गरीब, मजदूर के आ रहे हैं तो उसे मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए उसका निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डीपी सिनहा, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक बाल गोविंद, तहसीलदार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में बनाए गए आक्सीजन प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इसे चालू किया जाए, जिससे आमजनमान की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-