*_गाजीपुर।_* हिंदू पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की तिथि को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को पत्रक सौंपा।
छात्रों ने बताया प्राचार्य से निवेदन किया कि सोमवार की दोपहर तक एक निश्चित तिथि घोषित करने की कृपा करें।
छात्र नेता राहुल यादव ने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल से संचालित कई महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गया तो कुछ की तिथि घोषित की जा चुकी है। छात्र नेताओं ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। जिसमें छात्र अपना प्रतिनिधि चुनते है जो छात्र एवं महाविद्यालय के बीच सामंजस्य बनाये रखने के लिए कार्य करते है। जिस कारण से जल्द चुनाव कराया जाना छात्र हित के लिए जरूरी एवं अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते महाविद्यालय एवं प्रशासन ने निर्णय नहीं लिया तो छात्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके परछात्र नेता राहुल कुमार यादव, मजीद खान, अंकित सिंह, घनश्याम तिवारी, प्रीति कुमारी, मैंविश खानम ,संदना कुमारी, सुमैया ,कालीक पांडे आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे l

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-