June 20, 2026

एक एसआई के ट्रांसफर होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन-

Spread the love

*ब्रेकिंग आगरा*

 

*एक एसआई के ट्रांसफर होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन*

 

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक थाना प्रभारी को लेकर जनता का उमड़ा प्रेम।

पुलिस कर्मियों को खलनायक एवं उनकी गलत कार्यप्रणाली को लेकर ही लोग प्रदर्शन करते दिखे हैं लेकिन एक अधिकारी के ट्रांसफर होने पर पहली बार इस तरह का प्रदर्शन देखने को मिल रहा।

 

जनता के नायक बन कर उभरे SI प्रमोद शर्मा।

 

अभी तक थानाध्यक्ष पिनाहट की सम्भाल रहे थे ज़िम्मेदारी ।।

 

स्थानान्तरण की खबर सुनते ही सैकड़ों लोग हुए थाने पर एकत्रित ।

 

2 महीने पूरे नहीं हुए, उससे पहले ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कर दिया तबादला।

 

लोगों में भरोसा बना चुके थानाध्यक्ष के इतनी जल्दी ट्रांसफर पर पिनाहट की जनता ने जताई नाराजगी।

 

ट्रांसफर कैंसिल करने को लेकर जमकर की नारेबाजी, ट्रांसफर के विरोध में व्यापारियों ने किया बाज़ार बंद।

 

व्यापारियों में 2 माह में ही SO के ट्रांसफर को लेकर रोष।

 

अगर ट्रांसफर नहीं रोका गया तो व्यापारी आगे भी करेंगे प्रदर्शन।

 

जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा।