June 20, 2026

चाय की दुकान हटाने पर दीवार खड़ी करने का विरोध करना एक शख्स को पड़ा भारी,दीवार हटवाने के बदले मिली मौत-

Spread the love

PRYAGRAJ,,,

चाय की दुकान हटाने पर दीवार खड़ी करने का विरोध करना एक शख्स को पड़ा भारी,दीवार हटवाने के बदले मिली मौत।

प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मवीर चौराहा के पास एक शख्स की पीटकर मौके पर मौत,चाय की दुकान को हटाने को लेकर विवाद चल रहा था, मृतक राजेन्द्र कुशवाहा उम्र लगभग 50 साल, पीड़ित परिजनों का आरोप है कि चाय दुकानदार शिवबाबू उनके घर के बगल में चाय की दुकान लगाया था जिसको हटवाने के चलते आज दीवार उठाने पर विवाद हुआ और मृतक राजेन्द्र कुशवाहा की झड़प के साथ आरोपी दुकानदार ने दीवार को हटाने पर मृतक को आरोपी दुकानदार ने पीटना शुरू किया जिसके बाद लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पिटाई से राजेन्द्र कुशवाहा की मौत हो गई, पीड़ित परिजनों ने नज़दीक के हास्पिटल में ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने डेडबाडी को रखकर आरोपी चाय दुकानदार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।