वाराणसी- हौसला बुलंद चोरों ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के जेनरेटर रुम से ताला तोड़कर 2 बैटरी चोरी कर लिया.
घटना बीती रात की है कर्मचारियों जब सुबह ड्यूटी पर आये तो हुई उन्हें जानकारी जेनरेटर रुम का ताला टूटा हुआ था और दोनों जेनरेटर से बैटरी गायब थी.
जेनरेटर से बैटरी की चोरी की सूचना तत्काल मंडलीय अस्पताल के अधिकारियों को दी गई.
कर्मचारियों का कहना है कि कबीरचौरा पुलिस चौकी में ताला बंद मिला. कबीरचौरा के सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनके कंधो पर है वो चौकी में ताला बंदकर नदारद मिले. वही जेनरेटर से बैटरी चोरी के विषय में एक कर्मचारी संतोष ने बताया कि जब हमलोग ड्यूटी पर आये तो दोनों जेनरेटर का ताला टूटा हुआ था और बैटरी मौके से गायब था.

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-