*3 जिले का चार्ज मिलने से कौशांबी आरईएस विभाग की व्यवस्था हुई चौपट*
*लंबे समय से जमे ब्लॉक में अवर अभियंता का नहीं हो सका है स्थानांतरण*
*कौशांबी* ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिषासी अभियंता को कानपुर फतेहपुर कौशांबी समेत तीन जिले का चार्ज मिल जाने के बाद एक जिले में भी अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं केवल मीटिंग तक अधिकारी सीमित रहते हैं जिससे डीएम कमिश्नर खुश हो जाएं जमीनी हकीकत में पूरे विभाग की व्यवस्था चौपट हो चुकी है विभाग में लंबे समय से जमे अधीनस्थ मनमानी पर उतारू हैं सरकारी योजनाओं में धांधली कर केवल कमीशन खोरी हो रही है अफसर कभी कार्यालय पहुंचते है तो उन्हें जनता और जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय नहीं है विभागीय लोगों से केवल कमीशन खोरी का हिसाब करने के बाद अधिकारी लौट जाते हैं जिससे विभाग की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है तीन जिले में तैनात अधिषासी अभियंता का स्थानांतरण करते हुए नए अधिशासी अभियंता की तैनाती की मांग आम जनता और जनप्रतिनिधियों ने की है
खंड विकास कार्यालय के जरिए ग्राम पंचायतों के विकास में अवर अभियंता बाधक बन रहे हैं जिले के तमाम ब्लॉक में लंबे समय से अवर अभियंता तैनात है जो मठाधीश हो गए हैं मनमानी तरीके से विकास योजनाओं को संचालित करते हैं ग्राम पंचायतों से मोटी कमीशन खोरी होती है इतना ही नहीं मनरेगा योजना में फर्जी तरीके से मास्टर रोल भरकर सरकारी धन निकाले जा रहे हैं विकास कार्यों में गलत तरीके से एमबी करके सरकारी खजाने से रकम निकाली जा रही है विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली मची है जिसे देखने वाला कोई नहीं है विकास खंड कार्यालय में तैनात अवर अभियंता का मूल पद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से हैं लेकिन अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के द्वारा इनका स्थानांतरण समय सीमा पर नहीं किया गया है बताते चले कि तीन जिले में अधिशासी अभियंता की तैनाती है कानपुर फतेहपुर में पहले से उनके पास 2 जिलों को चार्ज है और कौशांबी का अतिरिक्त चार्ज उन्हें दिया गया है जिससे काम की व्यस्तता के चलते कौशांबी जिले में विभाग की व्यवस्था के प्रति उनका अंकुश नहीं रह गया है और अधीनस्थ मनमानी पर उतारू है जनप्रतिनिधियों और जनता ने शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लंबे समय से जमे अवर अभियंता का स्थानांतरण और कई जिलों का चार्ज होने के चलते काम ना निपटा पाने वाले अधिशासी अभियंता को हटाकर नए लोगों की तैनाती की मांग की हैl





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-