*ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शेष रह गये कार्यों को जल्द कराए पूर्ण–सीडीओ*
*खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा को विकास कार्यों की जानकारी ना होने पर सीडीओ ने लगाई फटकार*
*कौशाम्बी।**मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा, समेकित शिक्षा कार्यक्रम एवं मध्यान्ह भोजन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में कराये जा रहे कार्यों यथा-टाइल्स, पेयजल, विद्युतीकरण एवं शौचालय आदि की प्रगति की समीक्षा के दौरान खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 के साथ संयुक्त रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शेष रह गये कार्यों को 30 दिसम्बर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने बाउन्ड्रीवाल सहित अन्य कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही न बरती जाय।
बैठक में खण्ड शिक्षाधिकारी कड़ा को विद्यालयों में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ठीक प्रकार से न होने पर एवं पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में न आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यों को बी0डी0ओ0 एवं ई0ओ0 से समन्वय बनाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-