June 29, 2026

जेवीएम का नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर डिमना चौक पे धरना.

Spread the love

जेवीएम जमशेदपुर महानगर अंतर्गत एमजीएम मंडल, उलिडीह मंडल एवं मानगो मंडल के तत्वावधान मे NH33 रोड के जर्जर हालत के विरोध मे एक दिवसीय धरना डीमना चौक पर दिया गया ।
धरना मे मुख्य अतिथि के रुप मे जेवीएम केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह उपस्थित थे ।
धरना को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक बबुआ सिंह ने कहा की NH33 के जर्जर हालत को लेकर विगत कई वर्षो से जेवीएम सड़को पर आंदोलन करते हुए आई है, जेवीएम ने 48 घंटो का आर्थिक नाकेबंदी भी एतिहासिक किया था जिसमे हम सभी पदाधिकारीयो पर जिला प्रशासन के द्वारा केस भी दर्ज की गई थी । भाजपा सरकार के षडयंत्र के विरुद्ध माननीय हाईकोर्ट ने संज्ञान मे लेते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया है यह सराहनीय कदम है ।
बबुआ सिंह ने कहा NH33 के घोटाले की सीबीआई जांच मे ठीकेदार सहित कई नेता को जेल जाना तय है ।

कार्यक्रम में आलोक बाजपेई, अजित सिंह , जटाशंकर पांडेय , मनी मोहंती के अलावा काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे ।