*चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमला का प्रयास*
*पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में विधायक पर हमला करने का किया गया प्रयास एक आरोपी गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता पर बीती रात प्राणघातक हमले का प्रयास किया गया है उन्होंने पूरामुफ्ती थाना प्रयागराज में तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात्रि कौशांबी से वह प्रयागराज अपने आवास जा रहे थे रात के 12:20 बजे पूरामुफ्ती थाना के पास से एक सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी मेरे काफिले के पीछे लग गई कुछ दूर पीछे चलने के बाद वह गुरुद्वारा के पहले गलत साइड से ओवरटेक के बहाने गाड़ी बीच में डाल दिया और मेरी गाड़ी फॉर्च्यूनर के बराबर में करके अपनी स्पीड कम करके ओवरटेक नहीं किया उसकी गलत मंशा को भापकर तत्काल मेरे सुरक्षाकर्मियों ने ब्रेकर पर गाड़ी की गति कम होने से पहले ही काफिले की दो गाड़ियों स्कॉर्पियो व सफारी से कवर करके उसे ब्रेकर के पास ही रोक लिया विधायक ने बताया कि जैसे ही हमारे सुरक्षाकर्मियों ने ब्रेजा कार को रोका वैसे ही अंदर बैठे दो संदिग्ध युवक बहुत ही तेजी से रिवर्स गियर लगाकर गाड़ी पीछे किया और बड़ी स्पीड से आगे बढ़ाया अगर हमारे सुरक्षाकर्मी एक सेकंड में न हट जाते तो वह उन पर गाड़ी चढ़ा कर मौत के घाट उतार देते उन्होंने बताया कि फिर हमारे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया वह बड़ी ही स्पीड से गाड़ी भगाता हुआ बमरौली में एक सड़क के अंदर गाड़ी डालकर गायब हो गया मेरे सुरक्षाकर्मियों ने उस गाड़ी के पीछे का नंबर प्लेट देखा जो कि आधी टूटी हुई थी और उसमें यूपी 70 EW 7 आधे में लिखा था जिस तरह से गाड़ी पहले पीछे लगी और फिर ब्रेकर आने से पहले योजनाबद्ध तरीके से गलत साइड से ओवर टेक करने के बहाने विधायक की तरफ आकर गाड़ी को बराबरी में कर लेना और फिर ब्रेकर से पहले ही मेरे सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे रोक लेना फिर वह उन्हीं के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागकर बमरौली की गली में घुस जाना और नंबर प्लेट का टूटी होना यह किसी योजनाबद्ध तरीके से अपराध को करने की मंशा को दर्शाता है इसकी सूचना विधायक ने थाना और उच्च अधिकारियों को तत्काल दिया एफ आई आर लिखकर रास्ते के कैमरे को चेक कर इस घटना का पर्दाफाश करने की बात विधायक ने कही हैl FTR NEWS

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-