June 14, 2026

*5 साल भी जादू बरकरार, 83 प्रतिशत लोगोंने कहा- 2019 में फिर आएगी मोदी सरकार*

Spread the love

देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो रही हैं। इस बीच, टाइम्‍स मोगा ऑनलाइन पोल के नतीजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को बड़ा समर्थन मिलता दिख रहा है। सर्वेक्षण के नतीजों से जाहिर होता है कि 83 प्रतिशत लोगों ने 2019 के चुनाव में भी बीजेपी के शानदार प्रदर्शन और पीएम मोदी के नेतृत्‍व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की उम्‍मीद जताई है।

देश में आगामी कुछ सप्‍ताहों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है। इस बीच टाइम्स ग्रुप के सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले तीन-चौथाई से अधिक लोगों (83.89 प्रतिशत) ने पीएम मोदी को भी अब भी इस पद के लिए पहली पसंद बताया और कहा कि अगर आज चुनाव होता है तो पीएम पद के लिए वह उनकी पहली पसंद होंगे।

करीब इतने ही लोगों (83.03 प्रतिशत) का मानना है कि चुनाव के बाद पीएम मोदी की अगुवाई में ही एनडीए सरकार बनेगी