*नकली शराब बनाने की फैक्ट्री,सहित शराब बनाने वाले छः नफर अभियुक्त गिरफ्तार,*
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण तस्करी/जहरीली शराब का निर्माण व विक्री जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अपराध श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मार्तण्ड प्रताप सिंह की टीम को पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय अपमिश्रित /नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में निर्मित-अर्धनिर्मित शराब, खाली बोतल, ढक्कन, सरकारी होलोग्राम,स्टीकर व इथाईल एल्कोहल बरामद करने व शराब माफिया सहित शराब बनाने वाले छः नफर अभियुक्त गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियों भी बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई ।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक- 20-02-2019 को क्राइम ब्रान्च की टीम बसनी चौराहा बड़ागांव पर मौजूद थी कि प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव अपने हमराहियों के साथ मिले आपस में विचार विमर्श कर रहे थे कि जरिए मुखबिर प्रभारी क्राइम ब्रान्च विक्रम सिंह को सूचना मिली कि बड़ागांव क्षेत्र का अवैध शराब कारोबारी शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ इस समय अपने अवैध शराब का धंधा मंजय पासी के घर से चला रहा है और वही पर देशी व अंग्रेजी नकली शराब का निर्माण हो रहा है वही से अपने अन्य ठेकों व अड्डो पर सप्लाई करता है और शराब का एक खेप मंजय से घर से स्कार्पियों गाड़ी अपमिश्रित शराब से लेकर सप्लाई करने जाने के फिराक में है । इस सूचना पर विश्वास कर क्राइम ब्रान्च पुलिस बल व बड़ागांव पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान मंजय पासी के घर पर पहुंचा गया, एक व्यक्ति जो स्कार्पियों में बैठा था कि हम लोगों के वाहन को देखकर भाग गया जिसका काफी पीछा किया गया परन्तु नही मिला, मंजय पासी के घर पर देखा गया तो घर के अंदर छः व्यक्ति देशी व अंग्रेजी नकली/अपमिश्रित शराब बना रहे थे जिनके पास से भारी मात्रा में निर्मित-अर्धनिर्मित शराब, खाली बोतल, ढक्कन, सरकारी होलोग्राम,स्टीकर व इथाईल एल्कोहल बरामद हुआ है । स्कार्पियों में रखी दो पेटी रायल स्टैग नकली अग्रेजी शराब व छः देशी शराब नकली/जहरीशी व केमिकल से भरी 40-40 लीटर की चार पिपिया बरामद हुआ गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता
1. सोनू सेठ उर्फ पाण्डू पुत्र रामजी सेठ निवासी बड़ागांव, थाना बड़ागांव, वाराणसी (सरगना)।
2. दिनेश अग्रहरी पुत्र स्व. केदारनाथ अग्रहरी निवासी गोला बाजार, बड़ागांव, थाना बड़ागांव, वाराणसी ।
3. ओम प्रकाश सेठ पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद सेठ निवासी गौराकलां थाना चौबेपुर, वाराणसी ।
4. प्रमोद तिवारी पुत्र जयनाथ तिवारी निवासी पिपरी थाना चंदौली, चंदौली ।
5. बृजेश सेठ पुत्र रमेश सेठ निवासी ताड़ी नेवादा थाना फूलपुर, वाराणसी ।
6. रणजीत सेठ पुत्र विन्ध्याचल सेठ निवासी हंसराजपुर थाना शादियाबाद, गाजीपुर
पूछताछ के क्रम में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग बाबू सेठ व सोनू सेठ के लिए काम करते है । नकली देशी व अंग्रेजी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले इथाईल एल्कोहल मध्य प्रेदश से मंगवाते है । यहां पर नकली शराब तैयार कर हमलोग अपने पार्टनरों के सरकारी देशी व अंग्रेजी शराब के ठेकों पर सप्लाई करते है, इसके अलावा स्कार्पियों गाड़ी में भरकर हमलोग गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर आदि जनपदों व बिहार में भी सप्लाई करते है । हमारे सेठ जी ऐसी ही नकली शराब बेचकर ढाबा व ट्रकें खरीद लिए है । सेठ जी के ढाबे पर रूकने वाले ट्रक ड्राईवरों/राहगीरों को भी यह शराब चोरी-छुपे बेची जाती है । एक शीशी शराब तैयार करने में केवल 20 रूपये लागत लगता है जबकि इसको बाजार में सरकारी रेट (65 रूपये) में बेचा जाता है । जब गोदाम में अवैध शराब का निर्माण होता है तो सेठ जी के आदमी पुलिस प्रशासन से बचने के लिए गोदाम के आस-पास रहते है ताकि पुलिस न पकड़ सके । पूछताछ में यह भी बताये कि हमारे सेठ जी को 302 भादवि के मामले में सजा भी हो चुकी है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-