May 3, 2026

वाराणसी ब्रेकिंग

Spread the love

दीपक कुमार सिंह

*************

चोलापुर वाराणसी =: कचहरी चौराहे पर स्थित राजश्री स्वीट्स में मंगलवार शाम अचानक आग लगने और सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से अफरा तफरी’ मच गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तकरीबन डेढ़ घंटे तक मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। अग्‍निशमन अधिकारी के अनुसार इस हादसे में दो फायरमैन सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

बताया गया कि आग राजश्री स्‍वीट्स के दूसरे तल पर कॉमर्शियल सिलेंडर में लीकेज होने के कारण लग गयी। देखते ही देखते आग ने प्रथम तल और तीसरे तल को भी अपनी आगोश में ले लिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वाराणसी मंडल के कमिश्‍नर और जिलाधिकारी सहित एसपी सिटी व फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्‍थल पर पहुंच गयीं।p