June 21, 2026

जिसे हो हौसला आसमां छूने का, उसे नहीं होती परवाह गिरने की*

Spread the love

*दिव्यांग पारितोष ने मोदी को सुनाई कविता, कहा- जिसे हो हौसला आसमां छूने का, उसे नहीं होती परवाह गिरने की*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान एक दिव्यांग पारितोष वर्मा ने पीएम को एक कविता सुनाई जिसके बाद वह हंस पड़े और फिर गले लगा लिया। पारितोष ने बताया कि वह दो बार नीट परीक्षा क्वालीफाई कर चुका है लेकिन दोनों ही बार उसे नब्बे फीसदी दिव्यांग घोषित कर एडमिशन नहीं दिया गया।

यह बात उसने पीएम को भी बताई जिसे उन्होंने ध्यान से सुना और उसे अपने निजी सचिव को नोट करने को भी कहा। पीएम मोदी ने डीएलडब्लू मैदान में दिव्यांगों से भी मुलाकात की। पीएम से गले मिलने वाले दिव्यांग पारितोष ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि वह दो बार 2017 और 2018 में मेडीकल टेस्ट “नीट” क्वालीफाई किया था।

दोनों बार दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की कमेटी ने 90 परसेंट दिव्यांग घोषित कर एडमिशन नही लेने दिया। पारितोष ने कहा, “मैने पूरी बात पीएम मोदी को इत्मिनान से बताई। मैन पीएम से पूछा कि दिव्यांग डॉक्टर नही बन सकता क्या?p