पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से पुलवामा हमले को लेकर भारत के आरोपों को खारिज किया गया था। इमरान खान ने कहा कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है।
पाक पीएम के बयान के ठीक बाद जैश-ए-मोहम्मद की ओर से वीडियो जारी किया गया है और इसमें संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।
टाइम्स नाउ चैनल को यह वीडियो मिला है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इस वीडियो में दावा कर रहा है कि वह पुलवामा जैसे हमलों को जब चाहे तब अंजाम दे सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने भारते के दावों को खारिज किया था और कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो इसका जवाब दिया जाएगा।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-