पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
प्रधानमंत्री आज 19 नवम्बर, 2021 को जनपद महोबा में 3,264
करोड़ रु0 से अधिक लागत की 09 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
लोकार्पण कार्यक्रम में उ0प्र0 की राज्यपाल,
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शामिल होंगे
2655 करोड़ रु0 से अधिक लागत की अर्जुन सहायक परियोजना सहित 03 अन्य सिंचाई परियोजनाओं में भवानी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना
एवं मसगांव-चिल्ली स्पिं्रकलर सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण
लखनऊ: 18 नवम्बर, 2021
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 19 नवम्बर, 2021 को जनपद महोबा में 3,264 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 09 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी भी सम्मिलित होंगे।
यह जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 2655 करोड़ रुपये से अधिक लागत की अर्जुन सहायक परियोजना सहित 03 अन्य सिंचाई परियोजनाओं में भवानी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना एवं मसगांव-चिल्ली स्पिं्रकलर सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जी जनपद महोबा में मार्ग सुदृढ़ीकरण, विकासखण्ड कबरई में पेयजल परियोजना, कीरत सागर एवं मदन सागर में पर्यटन विकास की परियोजना तथा विकासखण्ड जैतपुर में राजकीय इण्टर कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा लोकार्पित की जा रही सिंचाई परियोजनाओं से महोबा, बांदा, हमीरपुर एवं ललितपुर जनपदों में सिंचाई की बेहतर सुविधाएं सुलभ होंगी। इससे यहां के फसल चक्र में आमूल-चूल परिवर्तन आएगा। यहां के कृषक अब ज्वार, बाजरा बोने अथवा खेत खाली छोड़ने के स्थान पर धान, गन्ना, मूंगफली, सरसों, गेहूं आदि की खेती आसानी से कर सकेंगे। इस प्रकार वे अपनी फसल से कहीं ज्यादा पैदावार एवं कहीं ज्यादा उसका मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
———





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-