November 1, 2026

प्रधानमंत्री आज जनपद झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व-झांसी जलसा’ कार्यक्रम के अवसर पर 3424 करोड़ रु0 से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

प्रधानमंत्री आज 19 नवम्बर, 2021 को जनपद झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण

पर्व-झांसी जलसा’ कार्यक्रम के अवसर पर 3424 करोड़ रु0 से अधिक

की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे

 

कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री सम्मिलित होंगे

 

भारत डायनमिक्स लिमिटेड की रक्षा उपकरण इकाई तथा 600 मेगावॉट की अल्ट्रामेगा सोलर पावर पार्क परियोजना का शिलान्यास एवं अटल एकता पार्क का लोकार्पण

लखनऊ: 18 नवम्बर, 2021

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 19 नवम्बर, 2021 को जनपद झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व-झांसी जलसा’ कार्यक्रम के अवसर पर 3424 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी सम्मिलित होंगे।

यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत डायनमिक्स लिमिटेड की रक्षा उपकरण इकाई तथा 600 मेगावॉट की अल्ट्रामेगा सोलर पावर पार्क परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं की लागत क्रमशः 400 करोड़ रुपये तथा 3013 करोड़ रुपये है। भारत डायनमिक्स लिमिटेड की रक्षा उपकरण इकाई की स्थापना उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड के पहले प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी अटल एकता पार्क का लोकार्पण भी करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पावन स्मृति को समर्पित यह परियोजना प्रदर्शनी मैदान पर लगभग 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्थापित की गयी है। अटल एकता पार्क के मध्य में अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। पार्क में लाइब्रेरी, जॉगिंग टैªक, किड्स जोन, योग स्थल, ओपेन थिएटर, कैफेटेरिया एवं ओपेन जिम की भी व्यवस्था है।

———