October 29, 2026

कानपुर नगर पुलिस कमिश्ननरेट का लगातार 22वां रक्तदान शिविर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया -अजय मिश्रा

Spread the love

*मीडिया अपडेट- 22वाँ रक्तदान शिविर*

 

*कानपुर नगर पुलिस कमिश्ननरेट का लगातार 22वां रक्तदान शिविर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया -*

 

 

कानपुर: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई रक्तदान पहल में लगातार 22 वां रविवार श्री रामलीला भवन थाना मूलगंज में आयोजित किया गया |

 

कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगो ने प्रतिभाग किया जिसमे कुल 50 लोगों के द्वारा हैलेट ब्लड बैंक की कुशल टीम के नेतृत्व में रक्तदान किया जा सका|

 

 

रक्तदान शिविर में श्रीमान पुलिस आयुक्त कानपुर नगर महोदय ने रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर हौसला अफजाई भी किया |

 

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज श्री अकमल खाँ,प्रभारी उप निरीक्षक मूलगंज श्री ओमवीर सिंह ,महिला उप निरीक्षक अंकिता तिवारी व कई सहयोगी संस्थाएं मौजूद रही|