October 29, 2026

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अब गायों को त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए ‘अभिनव एंबुलेंस’ सेवा जल्द शुरू करने जा रही- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अब गायों को त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए ‘अभिनव एंबुलेंस’ सेवा जल्द शुरू करने जा रही है। इस बात की जानकारी उत्तरप्रदेश के मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस सेवा को शुरू करने के लिए 515 एंबुलेंस तैयार कर ली गई हैं।उन्होंने आगे कहा ,इस तरह की हर एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक और पशु चिकित्सा स्टाफ के दो लोग होंगे। ‘अभिनव एंबुलेंस’ सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। और लखनऊ में इसके लिए एक कॉल सेन्टर बनाया जाएगा। और जो भी कॉल सेन्टर पर काल करेगा उसके पास 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंच जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘अभिनव एंबुलेंस’ सेवा को अगले महीने दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, गाय के नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत पशुपालकों को तीन बार मुफ्त गर्भाधान कराने की सुविधा भी दी जाएगी।