August 29, 2026

*शहीदों के सम्मान में भारत बंद का दिखा जबरदस्त असर*

Spread the love

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी ) ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सोमवार को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया। यह बंद हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने के मकसद से बुलाया गया।

बंद का धनबाद में जबरदस्त असर दिखा। शहर के प्रमुख व्यवसायिक स्थल बैंक मोड़, पार्क मार्केट, सरायढेला और पुराना बाजार में दुकानें बंद रहीं। रोजाना की तरह ग्राहकों के चहल-पहल के बदले सन्नाटा पसरा रहा। इस दाैरान दुकानदारों ने जुलूस निकाल भारतीय सेना के समर्थन और पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही दिल्ली में थोक और फुटकर बाजार के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में बंद का असर दिखा।