अबी तक प्रदेश में होता था विकास का बंदरबांट- सीएम
प्रदेश में रहीं अराजक सरकारें – योगी
इन लोगों ने प्रदेश को लूटा – योगी
जनता ने दिया इनकी लूट का जवाब – सीएम
सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना,
कहा कि संसदीय मर्यादाओं को सदन में विपक्ष ने किया तार-तार – योगी
राज्यपाल के अभिभाषण में बेहोश हुए एक सपा विधायक – सीएम
नेता प्रतिपक्ष पर भी बोला हमला,
कहा कि, मेरी याददाश्त अच्छी है, कुछ लोगों की याददाश्त सरकार के कामों से खराब हो रही -योगी
सीएम ने सदन में शहीदों को किया नमन,
कहा कि, पड़ोसी देश के कृत्यों के प्रति जनता में आक्रोश,
शहीदों के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि – सीएम
आज पुलवामा में एक और यूपी का जवान शहीद हुआ – योगी
सरकार का फैसला, हर जवान के परिवार को 25 लाख रुपये, एक सदस्य को नौकरी और शहीद के नाम पर सड़क बनाएगी सरकार – मुख्यमंत्री
सीएम ने अपील की, सांसद करें शहीदों के गाँव का विकास – योगी
सरकार करेगी शहीद गांव के विकास में सांसदों का सहयोग – योगी
सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा सदन में निशाना,
कहा, एक्सीडेंटल हिन्दू से जनेऊ धारी हिन्दू बन रहे हैं लोग – सीएम
अब तो गोत्र तक बताने लगे हैं लोग – योगी
सीएम ने विपक्ष को फिर से बनाया निशाना,
कहा, हमारे ‘सबका-विकास’ का अर्थ सभी का विकास,
इनके सबका विकास का मतलब, सपा-बसपा-कांग्रेस का विकास,
कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं, सपा ने भी गठबन्धन लायक नहीं समझा,
अपनी सरकार के कामों पर बोल रहे मुख्यमंत्री,
कहा, कि 11 लाख से अधिक आवास बनाये गए,
2 करोड़ ६0 लाख से अधिक शौचालय बनाये गए,
रिकार्ड धान, गेहूं और गन्ना की खरीद हुयी,
किसानो को समर्थन मूल्य पर फसल का दाम मिला,
एमएसपी पर 20 रुपये कुन्तल अधिक मूल्य दिया,
पिछले साल 37 लाख मीट्रिक टन गेहू और 42 लाख मेट्रिक टन धान खरीदा,
इस वर्ष 42 लाख मीट्रिल टन गेहूं और अब तक 47 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है।
गन्ना उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ रहा है,
सरकार इसकी खरीद और पेराई के लिए व्यवस्था करेगी,
पीछे की सरकारों ने एक-एक कर के चीनी मीलों को बेचा,
हम नयी चीनी मिलें लगा रहे हैं, अगले महीने शुरू होंगी मुंडेरवा की चीनी मिल,
इनकी सरकार में एक्साइज से आता था केवल 14 हजार करोड़,
हमारी सरकार उसी एक्साइज से लायी 35 हजार करोड़,
सदन में हुआ व्यवधान,
बसपा दल नेता ने मुख्यमंत्री पर लगाया व्यक्तिगत कमेन्ट करने का आरोप,
मुख्यमंत्री ने दिया आरोप का जवाब,
कहा, संसदीय परम्पराओं की बात करने वाले विपक्ष को खुद आये इसका ज्ञान,
संसदीय मर्यादाओं का तय होना चाहिए मानक,
कहा सत्ता पक्ष के सभी लोग अनुशासित,
विपक्ष को भी व्यक्तिगत आक्षेप बचना चाहिए।
सीएम ने किया सदन में ‘पीएम किसान सम्मान योजना’ की बात,
कहा, हमारी कोशिश कि फरवरी में ही किसानों के खाते में चली जाए पहली किश्त,
सीएम ने सदन को दी जानकारी,
कमिश्नरी स्तर पर खुलेंगे श्रमिक आवासीय विद्यालय,
प्रदेश में श्रमिकों के बच्चों के लिए खुलेंगे 18 श्रमिक विद्यालय,
सरकार ने 91 हजार विद्यालयों में उपलब्ध कराई अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा,
हमने वर्ष 16-17 की एसएसटी छात्रों की स्कालरशिप बांटी,
यह छात्रवृत्ति पिछली सरकार का बकाया था,
अब स्कालरशिप मिला रही समय सीमा के अनुसार,
पहली किश्त 2 अक्टूबर और दूसरी 26 जनवरी तक मिल जानी चाहिए।
वृद्धावस्था पेंशन लेने वालों की संख्या बढ़ाई गयी,
6 करोड़ लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ,
56 लाख लोगों को यूपी सरकार दे रही यह सुविधा
प्रदेश में 10 स्मार्ट सिटी हो रहे विकसित,
7 अन्य महानगर होंगे प्रदेश सरकार द्वारा विकसित,
लखनऊ में बनेगा ‘अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय,
अटल कर्मभूमि बलरामपुर में खुलेगा ‘केजीएमयू’ का सैटेलाइट सेंटर,
बनेगा ‘आयुष विश्वविद्यालय भी, सरकार ने किया बजट में प्राविधान
सदन के अन्दर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान,
लोहिया के आदर्शों पर चल रहे हैं केवल शिवपाल सिंह यादव,
कहा नेता प्रतिपक्ष को होती गरीबों की चिन्ता तो, वे होते शिवपाल जी के साथ,
सदन में सीएम ने शिवपाल को बताया असली लोहियावादी,
नेता प्रतिपक्ष की समाजवादी पार्टी को कहा कि यहां अब लोहिया को मानने वाला कोई नहीं
भाषण के अंत में सीएम ने जमकर बजट को सराहा,
कहा कि यह है प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला बजट,
वित्तमंत्री का बजट अत्यन्त सराहनीय,
चहुंमुखी विकास को समर्पित है यह यूपी का बजट,
सीएम ने पूरे सदन के लिए व्यक्त किया आभार,
कहा कि विपक्ष को भी करना चाहिए इस अच्छे बजट का समर्थन
सदन में सीएम का बड़ा बयान,
सरकार गठित करने जा रही 3 महिला पीएसी बटालियन,
जल्द होगा पुलिस का आधुनिकीकरण सरकार ने की है इसकी व्यवस्था,
एसडीआरएफ, एटीएस और पुलिस बल के लिए बजट में की गयी है व्यवस्था,
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का उदघाटन हुआ,
कानपुर, वाराणसी, मेरठ , झांसी और गोरखपुर आदि में भे मेट्रो चलाने की योजना बनी,
जेवर में हवाई अड्डे का कार्य प्रगति पथ पर है।
सरकार की योजना शुगर मिल से सीधे एथेनॉल बनाने की तैयारी होगी,
आवश्यकता अनुसार चीनी के बाद बनेगा एथेनॉल, इससे आएगी ढेर सारी विदेशी मुद्रा,
व्यापारी कल्याण बोर्ड, ने व्यापारी बीमा राशि बढ़ाकर 5 लाख की,
अलग, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड बनाया,
*************
पीएम मोदी
********
PM ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरीशियो माक्री के साथ एक जॉयंट प्रेस मीट में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति माक्री के साथ मेरी आज पांचवी मुलाकात दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय एंगेजमेंट की तेज़ रफ़तार और बढ़ते महत्व को दर्शाती है। हमने यह साबित कर दिया है कि दोनों देशों के बीच 15,000 किलोमीटर की दूरी एक संख्या मात्र है। राष्ट्रपति माक्री की यह यात्रा विशेष वर्ष में हो रही है; दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना का यह 70वां वर्ष है।
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने अपने साझा मूल्यों और हितों को देखते हुए और शांति, स्थिरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, अपने संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बनाने का निर्णय लिया है। मैं और राष्ट्रपति माक्री, इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहूत गंभीर खतरा है। पुलवामा में हुआ क्रूर आतंकवादी हमला, यह दिखाता है कि अब बातों का समय निकल चुका है। अब सारी दुनिया को आतंकवाद और उसके समर्थकों के विरुद्ध एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। आतंकवादियों और उसके मानवता विरोधी समर्थकों के खिलाफ कार्यवाही से हिचकना भी आतंकवाद को बढ़ावा देना है। अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है। डिफेंस कॉपरेशन के संबंध में आज जिस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है, वह रक्षा क्षेत्र में हमारे सहयोग को एक नया स्वरुप देगा। भारत और अर्जेंटीना कई मायनों में एक दूसरे के पूरक हैं। हमारा यह प्रयास है कि आपसी हित के लिए इनका पूरा लाभ उठाया जाए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-