राजस्थान के जयपुर में बीजेपी के शक्ति सम्मेलन केंद्र को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फिर दोहराया कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की शहादत का उचित जवाब सेना द्वारा दिया जाएगा। शाह ने इस दौरान कहा कि आतंकवाद को जवाब देने की जितनी राजनीतिक इच्छाशक्ति नरेंद्र मोदी में है उतनी दुनिया के किसी राजनेता में नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने मजबूत नीति के साथ आतंकवाद को जवाब देने की शुरुआत की है और इसमें उसे सफलता भी मिली है। शाह ने कहा कि सारा देश पुलवामा में शहीद हुए 45 जवानों के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। बीजेपी की मोदी सरकार इनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगी।
सेना के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाते हुए शाह ने बताया कि बीजेपी ने सेना को मजबूत और आधुनिक बनाने तथा जवानों को हथियार देने जैसे अच्छे कामों की शुरुआत की है। राजस्थान के हालिया चुनाव में बीजेपी की हार पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी न कभी पराजय से निराश होती है और न ही जीत का अहंकार रखती है। हम सेवा भाव से कार्य करने वाले दल हैं।

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
रानीगांव में मगरी माताजी मां अम्बे चामुंडा माताजी का भव्य मेला संम्पन्न – विजय परमार
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र-